श्री दुर्गा चालीसा नमो नमो दुर्गे सुख…

श्री दुर्गा चालीसा

श्री दुर्गा चालीसा नमो नमो दुर्गे सुख

Which are the 108 names of Ma Durga?
नमो
नमो दुर्गे सुख करनी । नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी ॥१॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी । तिहूँ लोक फैली उजियारी ॥२॥
शशि ललाट मुख महाविशाला । नेत्र लाल भृकुटि विकराला ॥३॥
रूप मातु को अधिक सुहावै दरश करत जन अति सु पावै ॥४॥
तुम संसार शक्ति लय कीना । पालन हेतु अन्न धन दीना ॥५॥
अन्नपूर्णा हुई जग पाला । तुमही आदि सुन्दरी बाला ॥६॥
प्रलयकाल सब नाशन हारी । तुम गौरी शिवशंकर प्यारी ॥७॥
शिव योगी तुम्हरे गुण गावैं ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावैं ॥८॥
रूप सरस्वती को तुम धारा । दे सुबुद्धि ऋषिमुनिन उबारा ॥९॥
धरा रूप नरसिंह को अम्बा । परगट भई फाड़ कर खम्बा ॥१०॥
रक्षा करि प्रह्लाद बचायो । हिरण्याक्ष को स्वर्ग पठायो ॥११॥
लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं । श्री नारायण अंग समाहीं ॥१२॥
क्षीरसिन्धु में करत विलासा । दयासिन्धु दीजै मन शा ॥१३॥
हिंगलाज में तुम्हीं भवानी । महिमा अमित जात बखानी ॥१४॥
मातंगी अरु धूमावति माता । भुवनेश्वरी बगला सुख दाता ॥१५॥
श्री भैरव तारा जगतारिणी । छिन्न भाल भवदुःख निवारिणी ॥१६॥
केहरि वाहन सोह भवानी । लांगुर वीर चलत अगवानी ॥१७॥
कर में खप्पर खड्ग विराजै । जाको देखि काल डर भाजै ॥१८॥
सोहै अस्त्र और तिरशूला जाते उठत शत्रु हिय शूला ॥१९॥
नगरकोट में तुम्हीं विराजत । तिहूँ लोक में डंका बाजत ॥२०॥
शुम्भनिशुम्भ दानव तुम मारे । रक्तबीज शंखन संहारे ॥२१॥
महिषासुर नृप अतिअभिमानी । जेहि अघभार मही अकुलानी ॥२२॥
रूप कराल काली को धारा । सेन सहित तुम तिहिं संहारा ॥२३॥
परी गाढ़ सन्तनपर जबजब । भई सहाय मातु तुम तबतब ॥२४॥
अमरपुरी औरों सब लोका । तब महिमा सब रहें अशोका ॥२५॥
ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी । तुम्हें सदा पूजें नरनारी ॥२६॥
प्रेम भक्ति से जो यश गावैं दुःख दारिद्र निकट नहिं वैं ॥२७॥
ध्यावै तुम्हें जो नर मन लाई । जन्ममरण ताको छुटि जाई ॥२८॥
जोगी सुरमुनि कहत पुकारी । योग हो बिन शक्ति तुम्हारी ॥२९॥
शंकर आचारज तप कीनो । काम क्रोध जीति सब लीनो ॥३०॥
निशिदिन ध्यानधरो शंकर को । काहुकाल नहिं सुमिरो तुमको ॥३१॥
शक्ति रूप को मरम पायो । शक्ति गई तब मन पछितायो ॥३२॥
शरणागत हुई कीर्ति बखानी । जयजयजय जगदम्ब भवानी ॥३३॥
भई प्रसन्न आदि जगदम्बा । दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा ॥३४॥
मोको मातु कष्ट अति घेरो । तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो ॥३५॥
आशा तृष्णा निपट सतावैं मोह मदादिक सब बिनशावैं ॥३६॥
शत्रु नाश कीजै महारानी । सुमिरौं इक चित तुम्हें भवानी ॥३७॥
करो कृपा हे मातु दयाला । ऋद्धिसिद्धि दे करहु निहाला ॥३८॥
जबलगि जिऊँ दयाफल पाऊँ । तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊँ ॥३९॥
श्रीदुर्गाचालीसा जो कोई गावै । सब सुख भोग परमपद पावै ॥४०॥

देवीदास शरण निज जानी । करहु कृपा जगदम्ब भवानी ॥

श्री दुर्गामाता की जय

ishwarpooja.com 94987557

Durga Mata Puja

पंडित ईश्वर शर्मा
Ishwar Maharaj – 
Pandit Ishwar Sharma
Hindu Priest, Hong Kong

Hong Kong Address : P.O.Box 12637, Central, Hong Kong
E-mail: ishwarpooja@hotmail.com
Hong Kong Mobile : 9498 7557



Hindu Community : Ceremonies, rites, and rituals are performed by Ishwar Maharaj – Pandit as and when required for those devotees in need for different poojas and prayers.

Receive Free
Yearly Hindu Calendar

&
Diwali Lakshmi Pooja Patri

SUBSCRIBE NOW